दीवानी सी, मस्तानी सी, दिखती वो बड़ी सयानी सी शांत सा चेहरा, चंचल सी आँखें, रहती वो नदियों की निर्मल धारा सी वो लड़की मस्तानी पतझड़ से उसका कोई वास्ता नहीं, वो तो है सावन की रानी आँधी उसकी पहचान नहीं, वो मंद मंद चलती ठंडी हवा की झोकों सी वो लड़की है अनजानी अंधेरों से उसका कोई वास्ता नहीं, वो पूर्णिमा के चाँद की रोशनी या शायद रातों की गौरव चांदनी वो लड़की है कितनी दीवानी कितनों की होगी वो सपनों की रानी, पर वो कहती मैं नहीं किसी की दीवानी, मुझे तो लगती ये सिर्फ एक कहानी वो लड़की है कितनी प्यारी चश्मे में दिखती हिस्ट्री वाली मिस जैसी, बिना चश्मे दिखती वो इंग्लिश वाली मैडम है कितनी सोनी, कुड़ी वो सादगी में लगती है नूर, तभी तो रखती इतना गुरुर थोड़ी कच्ची, थोड़ी पक्की, थोड़ी अच्छी, थोड़ी बुरी पर दिखती है वो मिर्ची सी तीखी थोड़ी खट्टी, थोड़ी मिट्ठी, थोड़ी झूठी, थोड़ी सी है वो सच्ची पर जो भी है वो दिल की है बड़ी अच्छी वो लड़की पगली, दी...
नन्हा सा जब मैं आया इस दुनियां में, अपनी ऊँगली पकड़वाकर उठ खड़ा होना और फिर चलना सिखाया आपने, न था जीने का साहस फिर भी जीना सिखाया आपने, ओ मेरे पापा इस दुनिया से लड़ना सिखाया आपने l न था जहाँ तक पहुंचने का आसार वहाँ भी बेझिझक पहुंचाया आपने, पूरी दुनियां दिखाया आपने, ओ मेरे पापा इस जिंदगी को जीना सिखाया आपने l मेरी खुशी को अपनी खुशी बनाया आपने, मेरी खातिर ना जाने दुनियां से कितनी बातों को छुपाया आपने, अपना हर गम भुलाके, मेरे हसीं के खातिर हर पल मुस्कुराया आपने, ओ मेरे पापा दुनियां से जितना सिखाया आपने l आसुओं को रत्न समझकर कभी न बहने दिया आपने, मेरी हर ज़िद को पूरा किया आपने, न जाने कितने गलतियों को माफ किया आपने, ओ मेरे पापा हरपल हॅसना सिखाया आपने l खुद से जायदा मुझे प्यार किया आपने, ओ मेरे पापा आख़िरकार मेरे सोच को दूसरों से बेहतर बनाया आपने l Love you Papa😊 -Enigma
अरे सुनो ना अक्सर गुस्साया हूँ, तुमपर पर दिल ने कभी साथ ना दिया l सुनो, मुस्कुराया भी हूँ, तुझे देखकर हवाओं ने भी साथ दिया l सुनो ना, याद है तुम रोई थी मेरी डाट पर दिल वहीं रोया, आँखो ने तन्हाई देखकर आसुओं की बरसात की l सुन तो, याद है शुरुआत के वो दिन जिनमें अक्सर तू गुस्सायी रहती थी मुझपर हर रोज तुझे समझाने की तरकीब सोचा करता था l अरे सुनो ना, एक बात पूछूँ चेहरा थोड़ा धुंदला था, एक लड़की हूबहू तुझसी आयी थी मेरे सपनों में, तुम थी क्या 😊😊😊😊 -Enigma
Comments
Post a Comment
Thanks for visit