"अरे सुनो ना "

अरे सुनो ना
अक्सर गुस्साया हूँ, तुमपर
पर दिल ने कभी साथ ना दिया l
सुनो,
मुस्कुराया भी हूँ, तुझे देखकर
हवाओं ने भी साथ दिया l
सुनो ना,
याद है तुम रोई थी मेरी डाट पर
दिल वहीं रोया, आँखो ने तन्हाई देखकर आसुओं की बरसात की l
सुन तो,
याद है शुरुआत के वो दिन जिनमें अक्सर तू गुस्सायी रहती थी मुझपर
हर रोज तुझे समझाने की तरकीब सोचा करता था l
अरे सुनो ना, एक बात पूछूँ 
चेहरा थोड़ा धुंदला था, एक लड़की हूबहू तुझसी आयी थी मेरे सपनों में, तुम थी क्या 😊😊😊😊
    -Enigma

Comments

Popular posts from this blog

"वो लड़की मस्तानी "

"ओ मेरे पापा "