Posts

जिंदगी एक सफर... 🙏🙏🙏

Image
एक वक़्त था... सबकी बातें सुनना पसंद था... फिर वक़्त ने जिद का रूप लिया... अब अपनी बातें हर सूरत में मनवाना पसंद था.. जिंदगी कुछ और आगे बढ़ी... हर बात की सफाई देने लगा था.. जिंदगी की कुछ सिलवटें ने.. थोड़ा जिम्मेदार बनाया... अब अपनी गलती की जिम्मेदारी लेने लगा था.. कारवां चलता गया.. कुछ अपने पराये हो गये.. कुछ पराये अपने होने लगे... अब पराये अपनों के बीच अनजाने शहर में था.. समय चलता गया... कुछ पराये जो अपने थे फिर पराये हो गये.. अपने फिर अपने लगने लगने लगे.. अब मैं उलझन में था... मैं अपनों परायों की इस भीड़ में अकेला होता चला गया... अब मैं, अपने जज़्बात शब्दों के सहारे पन्नों पर उकेरता हूँ... 🥰       -Enigma Enigma 

तेरा नाम है नीरज

तेरा नाम है नीरज, धरते हो बहुत धीरज l जो भी ठानते उसे कर दिखाते, मेहनत से नहीं ज़ी चुराते l नई नई सोच हो रखते, कभी ना संकोच हो करते l तेरा नाम है......................... अंजाम की तू परवाह न करते, अपनी धुन की निर्वाह करते l छोटी - छोटी बातों को परवाज देना चाहते तुम, छान - छान कर उनमें नई आवाज़ देना चाहते तुम l व्यापार के क्षेत्र में अपनी रूचि दिखाते तुम, अपनी कुल की शान बढ़े सुरुचि दिखाते तुम l तेरा नाम है................................... दृढ़ संकल्प लिए आगे बढ़ना चाहते हो, लाख मुसीबत आये राह में पर झुकना नहीं चाहते हो l आज नहीं तो कल सुधर जायेगा पल, मेहनत तेरी रंग लाएगी समस्या होंगी हल l तेरा नाम है नीरज, धरते तुम बहुत धीरज 😊l      - गणेश यादव 

अब लौट के मत आना

Image
             अब लौट के मत आना कसम है तुझे तेरी बेवफ़ाई की अब लौट के मत आना चल किया ना तुझसे इस्क अपनी जान से भी जायदा तो अब बस लौट के मत आना बोल लिया तूने झूट भी जनता था झूठ है पर फिर तेरे लिए मौत को भी गले लगाया तो बस अब लौट के मत आना खुश तो है ना मुझे बर्बाद कर तो रह पर फिर कभी लौट के मत आना  कोशिश किया तेरी हर खुशी तेरे क़दमों में लाने की पर तूने बदनाम किया तो और कर पर अब कभी लौट के मत आना किया तेरा इंतजार भी बहुत अब बस खत्म हुआ इंतजार तो लौट के मत आना तेरे बिना हसना तो नहीं पर सासें लेना सीख गया, तो बस अब लौट के मत आना कसम है तुझे तेरी बेवफ़ाई की अब लौट के मत आना अगर फिर भी लौट आना है तो आओ पर छोर के मत जाना  फिर ना यूं सताना ओ जाने जाना।।।।।                               - Enigma

"ओ खुदा "

ओ खुदा, ना माँगा कभी तुझसे कुछ, आज एक दुआ मांगता हूँ, क्यों रहता है तू उससे ख़फ़ा उससे रजा मंदी की रजा मांगता हूँ l तेरे लाये हर शैलाब को मुस्कुरा कर झेलता हूँ तो बचाये आसुओं की कीमत में उसकी हसीं मांगता हूँ l कभी ना तुझसे रूठा हूँ, तो उसके रूठने पर मनाने की पहल तेरी हो, ये दुआ मांगता हूँ l दे ना दर्द जितना देगा तू मुझे बदले में उसकी आजादी की हवा मांगता हूँ l ओ खुदा, ना माँगा कभी तुझसे कुछ, आज एक दुआ मांगता हूँ, क्यों रहता है तू उससे ख़फ़ा उससे रजा मंदी की रजा मांगता हूँ l      ----------Enigma

शर्म

हाँ, आयी न शर्म  पहली बार जब बालों को सवारा जब आँखोँ में झाका जब उसके ख्वाबों में खोया 

"अरे सुनो ना "

Image
अरे सुनो ना अक्सर गुस्साया हूँ, तुमपर पर दिल ने कभी साथ ना दिया l सुनो, मुस्कुराया भी हूँ, तुझे देखकर हवाओं ने भी साथ दिया l सुनो ना, याद है तुम रोई थी मेरी डाट पर दिल वहीं रोया, आँखो ने तन्हाई देखकर आसुओं की बरसात की l सुन तो, याद है शुरुआत के वो दिन जिनमें अक्सर तू गुस्सायी रहती थी मुझपर हर रोज तुझे समझाने की तरकीब सोचा करता था l अरे सुनो ना, एक बात पूछूँ  चेहरा थोड़ा धुंदला था, एक लड़की हूबहू तुझसी आयी थी मेरे सपनों में, तुम थी क्या 😊😊😊😊     -Enigma

"ओ मेरे पापा "

नन्हा सा जब मैं आया इस दुनियां में, अपनी ऊँगली पकड़वाकर उठ खड़ा होना और फिर चलना सिखाया आपने, न था जीने का साहस फिर भी जीना सिखाया आपने, ओ मेरे पापा इस दुनिया से लड़ना सिखाया आपने l न था जहाँ तक पहुंचने का आसार वहाँ भी बेझिझक पहुंचाया आपने, पूरी दुनियां दिखाया आपने, ओ मेरे पापा इस जिंदगी को जीना सिखाया आपने l मेरी खुशी को अपनी खुशी बनाया आपने, मेरी खातिर ना जाने दुनियां से कितनी बातों को छुपाया आपने, अपना हर गम भुलाके, मेरे हसीं के खातिर हर पल मुस्कुराया आपने, ओ मेरे पापा दुनियां से जितना सिखाया आपने l आसुओं को रत्न समझकर कभी न बहने दिया आपने, मेरी हर ज़िद को पूरा किया आपने, न जाने कितने गलतियों को माफ किया आपने, ओ मेरे पापा हरपल हॅसना सिखाया आपने l खुद से जायदा मुझे प्यार किया आपने, ओ मेरे पापा आख़िरकार मेरे सोच को दूसरों से बेहतर बनाया आपने l Love you Papa😊                                               -Enigma