तेरा नाम है नीरज
तेरा नाम है नीरज,
धरते हो बहुत धीरज l
जो भी ठानते उसे कर दिखाते,
मेहनत से नहीं ज़ी चुराते l
नई नई सोच हो रखते,
कभी ना संकोच हो करते l
तेरा नाम है.........................
अंजाम की तू परवाह न करते,
अपनी धुन की निर्वाह करते l
छोटी - छोटी बातों को परवाज देना चाहते तुम,
छान - छान कर उनमें नई आवाज़ देना चाहते तुम l
व्यापार के क्षेत्र में अपनी रूचि दिखाते तुम,
अपनी कुल की शान बढ़े सुरुचि दिखाते तुम l
तेरा नाम है...................................
दृढ़ संकल्प लिए आगे बढ़ना चाहते हो,
लाख मुसीबत आये राह में पर झुकना नहीं चाहते हो l
आज नहीं तो कल सुधर जायेगा पल,
मेहनत तेरी रंग लाएगी समस्या होंगी हल l
तेरा नाम है नीरज,
धरते तुम बहुत धीरज 😊l
- गणेश यादव
Comments
Post a Comment
Thanks for visit