मां
देख मां मैं फिर तेरा लाडला बन गया
फिर तेरे आंचल से आसू पोछने लगा
कुछ पल तुझसे दूर जाने पर तुझे याद कर आंसू बहाने लगा
आखों से तेरे औझल होने बस की देर हुई की मां मां कह तुझे पुकारने लगा
तेरे पास आने पर कुछ नहीं कह तुझे सताने लगा
किसी और के पास जाने से पहले तेरे चेहरे रंग निहारने लगा
किसी और की दी चीज लेने से पहले तेरे इशारे का इतंजार करने लगा
सपनों से जगकर मां मां चिल्लाने लगा
देख तेरे साए में आकर फिर रहने लगा
पूरी दुनिया को सताने लगा पर फिर से तुझे बचपन की तरह भाने लगा
अबकी बार हसीं झूठी सही पर तेरे सामने मुस्कुराने लगा
Comments
Post a Comment
Thanks for visit